लाल सिंह पटेल
यंग- प्रोफेशनल ज.प. बड़ेराजपुर, जिला- कोण्डागांव
किरण कुमार श्याम

1. फेरोमोन ट्रेपः-
फेरोमोन ट्रेप एक प्रकार का कीड़ा पकड़ने का फंदा है, जिसमें मादा कीड़ा का सुगंध लगा रहता है। और नर कीड़ा आकर फस जाता है। फेरोमोन ट्रेप पाइप नुमा आकार का होता है, जिसके ऊपर ल्युर लगा होता है। जो मादा कीड़ा का सुंगध होता है। यह लैबोरेटरी में बनने के कारण बाजार से खरीदना पड़ता है।

उपयोगः-
प्रत्येक नर व मादा कीड़ा का ल्युर अलग-अलग आता है। व अलग-अलग नाम से आता है। जैसे-सब्जी के लिये स्पोडोप्टेरा, चने की फसल के लिये हेलिकोवरपा इत्यादि मुख्य कीड़े के नाम से आता है। एक एकड़ में 10-12 फेरोमोन ट्रेप लगाना चाहिए।

2. प्रका-प्रंपच
प्रकाश प्रंपच एक प्रकार का यंत्र हे जिससे नर मादा वयस्क कीड़ा को असानी से पकड़ सकते है। कीड़ो में 80-90 प्रतिशत कीड़े रा़ित्रचर होते है जिसे रात में 7-9 बजे तक प्रकाश प्रपंच का उपयोग करके पकड़़ सकते हैं। प्रकाश प्रंपच आसपास में ही उपलब्ध सामान से बनाया जा सकता है। इसमें एक बल्व की आवश्यकता होती है। और एक बाल्टी की जिसमें पानी व कैरोसीन डालते है।

उपयोगः-
प्रकाश प्रपंच का उपयोग रात में वयस्क कीड़ा पकड़ने के लिये किया जाता है। प्राकाश को देख कर रात्रिचर कीड़ा आकर्षित हो जाता है। बाल्टी या किसी प्लास्टिक बर्तन में रखे कैरोसीन में के गिर के मर जाता है।

3. चिपकने वाली पीली व सफेद पट्टीः-
यह एक प्रकार का पीला व सफेद रंग से पेंट किया गया होता है। वह चिपचिपा पदार्थ लगा दिया जाता है। जैसे ग्रीस, अरण्डी का तेल इत्यादि । हमें पता है। कि 80-90 प्रतिशत कीड़े रात्रिचर होते है, व पीला व सफेद रंग से आकर्षित होते है, एक एकड़ के लिये 15-18 धान व अन्य मुख्य फसल में पीली चिपकने वाली पट्टी लगाते है, जिससे रात्रि में व दिन में भी पीला रंग व सफेद रंग से कीड़े आकर्षित होकर चिपक जाऐ। सब्जी कि खेतो में सामान्य सफेद पट्टी का उपयोग करते ।

उपयोगः- 
रस चूसने वाले कीड़े मच्छर, माहु, मैनी इत्यादि के प्रकोप से बचाता है।

4. ट्रेप काप या फंदा फसलः-
ट्रेप काप या फंदा फसल का आशय ऐसे पौधे से है जिससे कीड़े का नियंत्रण होता है, व उस पौधै में ही अपना जीवन चक्र पूर्ण करता है, व मुख्य फसल को नुकसान नहीं पहुचाता है। जैसे- गेंदा, अरण्डी का पौधा। गेंदा का फूल सब्जी में लगने वाले किड़े को आकर्षित करता है, व अरण्डी का पत्ते बड़े होने के कारण सब्जी में लगाने वाले कीड़े का मन पसंद भोजन है।

उपयोगः- 
गेंदा व अरण्डी दोनो स्पोडोप्टेरा सब्जी के पत्ती खाने वाला कीड़े को आकर्षित करता है।