निलेश कुमार, जीत राज (पीएचडी स्कॉलर) एवं  संकेत चंद्रकांत कोलंबे 
मृदा एवं जल अभियांत्रिकी, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़

आप सभी जानते है की आज के समय में स्मार्टफोन (मोबाइल) घर का एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गया है। जिसका उपयोग हम अपने सभी कार्यो में करते है ताकि हमरा काम आसान और जल्दी हो। हमारे कृषि शोधकर्ता कृषि से जुड़े समस्या कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशन्स बनाइये है, जो हमारा काम आसान करते ही है साथ में आप को सही जानकारी भी मिलती है, इस छोटे से लेख में, हम आपको कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपके खेती को आसान और उन्नत बना देंगी। ये वो मोबाइल एप्लिकेशन हैं जो आपको नवीनतम प्रौद्योगिकियों, उपकरणों एवं नवीनतम कृषि की जानकारी प्रदान करता हैं एवं मौसम के बारे में वास्तविक समय के आंकड़े प्रदान करते हैं, तूफानों के बारे में शुरुआती चेतावनी सर्वोत्तम मूल्य पर बीज, उर्वरक आदि को उपलब्ध करने वाले स्थानीय बाजार के बारे में जानकारी प्रदान करता हैं।

1. मेघदूत (Meghdoot) 
खेती में सबसे प्रमुख है मौसम की सही जानकारी रखना और मौसम के साथ सामंजस्य बना के रखना, हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हम सही जानते है कृषि पूरी तरह मौसम पर ही आधारित होती है, ऐसे में इस ऐप की सहायता से किसानों को घर बैठे मौसम की सारी जानकारी मिल जाती है । इस ऐप का नाम है श्मेघदूतश् जिसे कृषि मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मिलकर जारी किया किया है। मौसम के साथ ही इस ऐप में खेती किसानी और पशुपालन की भी सारी जानकारियां मिलती हैं। इस ऐप से बारिश कब होने वाली है, आपके इलाके का मौसम कैसा रहने वाली है, कब कौन सी फसल की बुवाई की जानी चाहिए, ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। जैसे कि रबी की फसलों की बुवाई में कौन से राज्य में कौन से जिले में किसान फसल की कब बुवाई कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से मौसम आधारित जानकारी और खेती किसानी व पशुपालन संबंधित जानकारी उनकी क्षेत्रीय भाषा में मिलती है। इस ऐप के जरिए किसान अपनी फसल और पशुओं की देखभाल कर सकते हैं।

2. किसान सुविधा (Kisan Suvidha)
इस ऐप को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किसानो के लिए बनाया गया है। जो खेती-बाड़ी से जुडी सारी जानकारियाँ किसानो को उपलब्ध करता है। यह ऐप आपको मौसम का अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान बतता है। जिससे की किसान पूर्व में ही आवश्यक योजना बना सकेंगे। यह आपको आपके नजदीकी बीज, कीटनाशक, उर्वरक, कृषि उपकरण आदि के थोक विक्रेता का का नाम, मोबाइल नंबर एवं पता प्रदान करता है। यहाँ आपको प्रमुख फसलों जैसे धान, गेहूं, सोयाबीन, सरसों, प्याज टमाटर और अन्य सभी फसलों की रखरखाव के बारे में जानकारी मिल जाती है। साथ ही साथ आपको आपके क्षेत्र के कृषि विशेषज्ञ से आवश्यक सभी जानकारी मिल जायेगा, यहाँ से आप कृषि विशेषज्ञ एवं किसान कॉल सेंटर से सीधे संपर्क भी कर सकते है। इसके साथ ही यह आपके क्षेत्र के अलग-अलग मंडियों में किस फसल के दाम कितने है इसकी पूरी जानकारी प्रदान करता है।

3. इफको किसान (IFFCO Kisan)
इस ऐप को 2015 में लॉन्च किया गया था और इसका प्रबंधन इफको (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) द्वारा किया जाता है इसका उद्देश्य भारतीय किसानों की मदद उनकी आवश्यकताओं से संबंधित अनुकूलित जानकारी प्रदान करके करना है। इस ऐप में किसान को उनकी ज़रूरत से संबंधित अनुकूलित कृषि जानकारी जैसे- नवीनतम मंडी मूल्य, मौसम पूर्वानुमान, नवीनतम कृषि सलाह, खेती के सर्वोत्तम अभ्यास टिप्स, पशुपालन, बागवानी, कृषि विशेषज्ञ से सलाह, खरीदार और विक्रेता मंच, सभी कृषि संबंधी समाचार और सरकार की प्रमुख योजनाए इत्यादि सम्मिलित हैं इसके अतिरिक्त प्रोफाइलिंग चरण में चयनित भाषा में इमेजरी, ऑडियो और वीडियो , किसान कॉल सेंटर सेवाओं के साथ संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी सम्मिलित है।

4. CHC Farm Machinery
सीएचसी फार्म मशीनरी योजना 2020. इस ऐप कि मदद से किसानो को सस्ते दर पर किराए में खेती के उपकरण मिलते हैं। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा देश के छोटे और सीमांत किसानो को होगा। इस मोबाइल ऐप के जरिये देश के किसान अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में उलपब्ध कृषि यंत्रो को किराए पर ले सकते है। इससे किसानो की लागत भी कम होगी और उनकी आय भी बढ़ेगी । इस मोबाइल ऐप पर 40,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेवा केन्द्रो को पंजीकृत किया गया है जिसमे 1,20,000 से अधिक कृषि मशीनरी और उपकरणों को किराये पर दिया जायेगा। यह मोबाइल ऐप किसानो को उनके नजदीकी क्षेत्र में कस्टम हायरिंग सेंटर्स (CHC) से जोड़ता है। जहाँ से आप इन उपकरणो को प्राप्त कर सकते हैं-ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर, पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, फर्टिलाइजर ड्रिल, रोटावेयर, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल आदि।

5. Krishify  (कृषिफाई) 
कृषिफाई किसान ऐप - यह एक किस्म का किसानो का सोशल नेटवर्क है, जिसमे बहुत से प्रगतिशील किसानो का अकाउंट है जहां किसान अपनी समस्याएं-समाधान, तकनीक, फोटोस, वीडियोस इत्यादि शेयर करते है । इसमें खेती के समाचार, सभी फसलें और उनकी जानकारी, पशु मंडी और खेती बाड़ी से जुडी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गाय भैंस की खरीद बिक्री से ले कर फसल सुरक्षा के कृषि कार्य इन भी बातो पर चर्चा आप इस ऐप में बाकी किसान भाइयों के साथ मिल कर कर सकते है और अपने नजदीकी कृषि दूकान से खाद, बीज, कीटनाशक या कृषि यंत्र खरीदनी हो, आप सब कुछ कृषिफाई एप्प की सहायता से कर सकर डाउनलोड कर सकते है ये सारे ऐप्स् मुफ्त होते है और इन्हे इस्तेमाल करना भी आसान होता है।कते हैं एवं कृषि वैज्ञानिकों से सलाह भी पा सकते हैं।

हमारे द्वारा बताएं गए सभी ऐप्स् आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते है ये सारे ऐप्स् मुफ्त होते है और इन्हे इस्तेमाल करना भी आसान होता है।