मछली पालन अधिक आय कम लागत और कम समय में सहायक धंधे के रूप में ग्रामीण अंचलों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी दूर करने का सशक्त एवं रोजगारोन्मुखी साधन हैं। मछली पालन से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं। साथ ही मछली जैसे पौष्टिक खाद्य का उत्पादन बढ़ाकर कुपोषण को दूर किया जा सकता हैं।

मिश्रित मछली पालन
मिश्रित मछली पालन व्यवसाय, बेरोजगार युवकों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु एक महत्वपूर्ण साधन हैं। मिश्रित मछली पालन अपनाने पर परम्परागत तरीके के प्रयोग से मिलने वाले उत्पादन की अपेक्षा 10-12 गुना अधिक मत्स्य उत्पादन मिलता हैं। इस विधि में तालाबों में विभिन्न्ा आहार वाली अच्छी किस्म में कार्प प्रजातियों के मछली बीज उचित अनुपात एवं वनज में संचयन कर जैविक एवं रासायनिक खाद का उचित मात्रा में प्रयोग किया जाता हैं तथा परिपूरक आहार भी दिया जाता हैं। सामान्यतः मिश्रित मछली पालन में पाली जाने वाली प्रजातियां कतला, राहू, म्रिगल, कामनकार्प, ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प हैं। वर्तमान में मिश्रित मछली पालन ग्राम पंचायतों के तालाबों में किया जा रहा हैं। परंतु खाद एवं परिपूरक आहार न देने के कारण उत्पादन में समुचित वृद्धि नहीं हो रही हैं। अतः स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण कराकर व उनमें, मिश्रित मछली पालन कर, लगभग 6000-8000 कि.ग्रा./हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता हैं।

एकीकृत मछली पालन
एकीकृत मछली पालन का आशय मछली पालन के साथ-साथ दूसरे उत्पादन जैसे बतख पालन, मुर्गीपालन, शुकरपालन एवं कृषि बागवानी के साथ समन्वयन से हैं। मिश्रित मछली पालन में जैविक एवं रासायनिक खाद तथा परिपूरक आहार के प्रयोग से अधिक उत्पादन के साथ-साथ उत्पादन मूल्य भी बढ़ जाता हैं। इस आर्थिक समस्या के समाधान के मछली पालन को विभिन्न्ा ईकाईयों जैसे-मूर्गी, बतख, कृषि बागवानी, मवेशी पालन के साथ जोड़ने की व्यवस्था की जाती हैं। जिससे कृषकों को मछली पालन से आय के साथ-साथ अन्य उत्पादों के समन्वयन से अतिरिक्त आय मिलती हैं। इस अंतरबद्धता के कारण मवेशी पालन, बागवानी या कृषि से परित्यक्त पदार्थों का उपयोग मछलियों के लिए परिपूरक आहार या खाद के रूप में उपयोग होता हैं तथा दूसरी ओर तालाब के जल तथा उसके बंध और मछली पालन से उत्पन्न्ा व्यर्थ पदार्थों का उपयोग कृषि एवं मछली पालन में किया जाता हैं। ऐसी व्यवस्था से लागत खर्च में काफी कमी आ जाती हैं।
    मत्स्य कृषकों के रूझान को देखते हुए बतख सह मछली पालन एवं मुर्गी सह मछली पालन एवं फलोद्यान सह मछली पालन में सबसे अधिक उपयोगी पाया गया हैं। एकीकृत मत्स्य पालन के अंतर्गत बतख सह मछली पालन से प्रोटीन उत्पादन के साथ-साथ बतखों के मलमूत्र का उचित उपयोग होता हैं। बतख सह मछली पालन में प्रति हे. 1 वर्ष में 4000 कि.ग्रा. मछली, बतख से 15000 अण्डे तथा 500 कि.ग्रा बतख के मांस का उत्पादन किया जा सकता हैं। इस प्रकार से मछली पालन में न तो जलक्षेत्र में कोई खाद, उर्वरक डालने की आवश्यकता हैं। मछली पालन पर लगने वाली लागत में 50-60 प्रतिशत् की कमी हो जाती हैं। पाली जाने वाली मछलियां एवं बतख एक-दूसरे के अनुपूरक होती हैं। बतखें पोखर के कीड़े, मकोड़े, टेडपोल, घोंघे, जलीय वनस्पतियां इत्यादि खती हैं। मछलियां बतखों द्वारा गिराई गई खुराक को भोजन के रूप में ग्रहण करती हैं। जिसके कारण अतिरिक्त कृत्रिम आहार मछलियों को नहीं देना पड़ता। बतखें जलीय वनस्पति पर नियंत्रण रखती हैं। बतखों को अपने भोजन का 50 प्रतिशत् भाग जलक्षेत्र से ही प्राप्त हो जाता हैं। तालाब में बतख के तैरते रहने से वायुमंडल की ऑक्सीजन पानी भी मिलती रहती हैं। इसी प्रकार बतख सह मछली पालन से तााब में अतिरिक्त खाद डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं एवं बतखों को साफ सुरक्षित परिवेश एवं उत्तम प्राकृतिक भोजन भी उपलब्ध हो जाता हैं। प्रति हे. 200-300 नग बतख रखना पर्याप्त होता हैं।
    मुर्गी पालन में भी पोल्ट्री लीटर को पोखर में खाद के रूप में डाला जाता हैं। मुर्गी सह मछली पालन से प्रति हे. वर्ष 60,000 अंडे, 500-600 कि.ग्रा. मुर्गी का मांस तथा 3500 कि.ग्रा. मछलियों का उत्पादन किया जाता हें। 1 हेक्टेयर के लिये 500 मुर्गियां रखना पर्याप्त होता हैं। एकीकृत मछली सह मुर्गी पालन में मछली, मुर्गी के अंडे तथा मांस प्राप्ति से अधिक आय होती हैं तथा तालाबों में मछलियों के लिये अतिरिक्त फीड देने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि मुर्गियों द्वारा विसर्जित व्यर्थ पदार्थों पाये जाने वाले नाइट्रोजिनस पदार्थांे से इसकी पूर्ति हो जाती हैं। फलोद्यान सह मछली पालन में तालाब के मेढ़ पर अरहर, टमाटर, कुंदरू, तेल युक्त सब्जियां, पपीता, मिर्च, लौकी, फूलों के पौधे आदि लगाये जा सकते हैं जिससे किसान सम्पूर्ण क्षेत्र का समुचित उपयोग कर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण कर मिश्रित मछली पालन एवं एकीकृत मछली पालन की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं।