ब्रजेश कुमार नामदेव एवं लवेश कुमार चौरसिया
कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर, जिला होशंगाबाद (म.प्र.) 461990

   किसान का परिचय

कृषक  का नाम

श्रीमति शिवलता मेहतो

IMG20200516154002पता

ग्राम – पथरोटा,तहसील – इटारसी जिला -होशंगाबाद (म.प्र.)

IMG20200516154002उम्र

48 वर्ष

मोबाइल न.

9755292301

शिक्षा

10 वी

कृषि का अनुभव

20 वर्ष

कृषि का रकवा

 4.5 एकड़

फसल जो लेते है

धान्य फसले-  धान,मक्का  गेंहू, चना, मूंग

सब्जी वर्गीय – भिन्डी, मिर्ची, वैगन,  टमाटर, गोभी वर्गीय, कद्दू वर्गीय फसले  

पशुपालन

गाय (2)
























ग्राम पथरोटा विकासखंड केसला की प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमति शिवलाता महतो ने एक महिला जैविक कृषक के रूप में एक अलग पहचान बनाई है इस वर्ष उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के मार्गदर्शन में एक एकड़ रकवे में ब्रोकली का जैविक तरीके से उत्पादन लिया एवं उसे इटारसी में प्रति रविवार को लगने वाले जैविक बाज़ार में 50 रूपये प्रति किलोग्राम बेचकर अधिक आमदनी भी अर्जित की इसके अलावा श्रीमति मेहतो ने जैविक विधि से मक्का फसल के अवशेष का प्रबंधन करके उसकी खाद का निर्माण किया एवं उसी खाद का उपयोग अपनी जमीन में किया साथ ही कृषि विभाग एवं अन्य किसानों को विक्रय कर अधिक आय अर्जित कर रही है |
    पिछले वर्ष उन्हे चने में प्रति एकड़ अधिक उपज के लिए भारत सरकार के कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर होशंगाबाद के सहयोग से दूरदर्शन मध्यप्रदेश के भोपाल केंद्र से एवं आकाशवाड़ी भोपाल से उनकी सफलता की कहानी भी प्रसारित हो चुकी है |

ब्रोकली फसल का आर्थिक विशलेषण (प्रति एकड़)

फसल

 ब्रोकली

उपज

45  किवंटल

विक्रय मूल्य

(रूपये में)

50 प्रति किलो

कुल आय

(रूपये में)

2,25,000

लागत

(रूपये में)

90,0000

शुद्द आय

(रूपये में)

1,35,000

B:C अनुपात

2.5