अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ, नई दिल्ली ने वर्ष 2023 के लिए हुए केंद्रीय कैबिनेट/सलाहकार समिति एवं राज्य कैबिनेट चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विवेक सौरभ निर्वाचित हुए तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनमुन जोशी, मुख्य संयोजक राकेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव मूर्ति प्रसाद बीपी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रेया गुप्ता एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में रणदीप कुमार निर्वाचित हुए।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के हेम प्रकाश वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मध्य भारत जोन) निर्वाचित करके बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के छत्तीसगढ़ इकाई के निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार से है प्रदेश सलाहकार हेमकांत चंद्रवंशी, प्रदेश संयोजक शुभम कुमार सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव एवं प्रदेश सचिव अजय कुमार पटेल, प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित नामदेव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए शिवांगी चौधरी समेत चौबीस पदाधिकारी निर्वाचित हुए। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, बागवानी आदि से संबंधित वर्तमान एवं पूर्व छात्रों का एक प्रमुख संगठन है जिसकी स्थापना 10 मई 2011 को की गई। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य कृषि छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर जोर देना है तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कृषि नीति-निर्माण में योगदान। कृषि वैज्ञानिकों, कृषि पेशेवरों और किसानों के बीच संबंध स्थापित करना। कृषि छात्रों के लिए रोजगार के अवसरों में सुधार हेतु प्रशासनिक स्तर पर कृषि के पृथक कैडर को शामिल करने हेतु प्रयास करना आदि।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा वर्ष 2023 के कैबिनेट/सलाहकार समिति चुनाव की घोषणा विगत 30 अक्टूबर 2022 को किया गया था। उपरोक्त जानकारी संघ के छत्तीसगढ़ इकाई के नवनिर्वाचित जनसंपर्क अधिकारी अमित नामदेव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।