इफको ने वर्ष 2022 के खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक का मूल्य जारी किया है | यह मूल्य उर्वरक के पैकेट पर लिखा रहता है, किसान इन दामों पर ही इस वर्ष अलग-अलग खाद खरीद पाएँगे:- 

यूरिया – 266.50 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम) 
डीएपी – 1,350 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
एनपीके – 1,470 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम) 
एमओपी – 1,700 रुपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)

देश में खरीफ तथा रबी सीजन में विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जाती है | इन सभी फसलों के लिए रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता होती है | देश में रासायनिक खादों में सबसे ज्यादा यूरिया का उपयोग किया जाता है| वर्ष 2020–21 के अनुसार देश में यूरिया की 350.51 लाख टन, डीएपी 119.18 लाख टन, एनपीके 125.82 लाख टन तथा एमओपी 34.32 लाख टन की आवश्यकता थी |

देश में उर्वरक का उत्पादन जरूरत से कम होता है | इसके कारण सभी प्रकार के उर्वरकों का आयात करना पड़ता है | इसके कारण आयातित उर्वरक का मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार के अनुसार रहता है | वर्ष 2020–21 में विभिन्न प्रकार के उर्वरक का आयात इस प्रकार है :- 

यूरिया – 98.28 लाख टन  
डीएपी – 48.82 लाख टन  
एनपीके – 13.90 लाख टन  
एमओपी – 42.27 लाख टन