राजनांदगांव के आर्युवेद ग्राम सुरगी में दिनांक 3/11/2020 को पशु ऊर्जा उपयोग पर अखिल भारतीय समन्वित परियोजना, रायपुर केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, राजनांदगांव द्वारा पशु चलित मल्च लैइंग यंत्र का किसानों के खेत प्रदर्शन किया गया एवं यंत्र की संपूर्ण उपयोगिता एवं प्रचालन के विषय में प्रशिक्षण किसानों का दिया गया। इस परियोजना के मुख्य अन्वेषक डाॅ. वी.एम. विक्टर ने लघु एवं सीमांत जोत वाले किसानों को पशु ऊर्जा एवं उन्नत पशु चलित यंत्रो के विषय में जानकारी प्रदान किया। उन्होने आगे बताया की आज भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में ट्रैक्टर के चलन के बाद भी पशु ऊर्जा का किसानों द्वारा जुताई, बियासी एवं परिवहन हेतु किया जा रहा हैं तथा पशु ऊर्जा उपयोग पर अखिल भारतीय समन्वित परियोजना, रायपुर केन्द्र द्वारा विभिन्न प्रकार के उन्नत कृषि यंत्रो का विकास किया गया है जिसका खेतों में प्रदर्शन एवं किसानों को प्रचालन हेतु प्रशिक्षण समय-समय पे आयोजन किया जा रहा हैं। 

इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ. बी. एस. राजपुत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, राजनांदगांव, इंजी. अतुल डांगे, विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्री द्विवेदी प्रसाद, सहायक प्राध्यापक, पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजनांदगांव, श्री नुनकरण साहु एवं अधिक संख्या में किसान एवं श्री राम कृषि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के RAWE के छात्र उपस्थित रहें।